प्रधानमंत्री मत्स्य सम्पदा योजना 2023 | PM Matsya Sampda Yojana Application Form

PM Matsya Sampda Yojana – देशभर में मछली पालन के व्यापार को बढ़ावा देने के लिए सरकार प्रधानमंत्री मत्स्य सम्पदा योजना की शुरुआत की है। केंद्र सरकार साल के अंत तक किसानों की आय दोगुनी करना चाहती है इसके लिए विभिन्न प्रकार के योजना का संचालन किया जा रहा है। अगर आप नीली क्रांति के तहत मछली पालन के व्यापार को शुरू करना चाहते है तो प्रधानमंत्री मत्स्य सम्पदा योजना के तहत बैंक ऋण, लाभ, और इससे जुड़ी अन्य जानकारियों को आज के लेख में साझा किया गया है।

PM Matsya Sampda Yojana

इस योजना के तहत मछली पालन का व्यापार शुरू करने के लिए आपको सरकार की तरफ से ऋण, बीमा और अन्य प्रकार की सुविधा सरकार की सुविधा दी जाती है। इस योजना के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी आज इस लेख के माध्यम से हम आपको देने जा रहे हैं।

प्रधानमंत्री मत्स्य सम्पदा योजना 2023

इस योजना को नीली क्रांति के नाम से भी जाना जाता है। भारत के विभिन्न राज्य में बड़े पैमाने पर मछली का इस्तेमाल किया जाता है देश में मछली पालन का व्यापार करने वाले किसानों की आय को बढ़ाने के लिए सरकार उन्हें ₹300000 तक करने दे रही है। इसके अलावा किसानों को मत्स्य व्यापार के बारे में सरकार उचित शिक्षा भी प्रदान करेगी।

आज मत्स्य पालन के लिए लिया जाने वाला लोन काफी अधिक ब्याज पर मिलता है। किसानों के लिए मछली पालन के व्यापार को आसान बनाने, इससे जुड़ी जानकारी प्रदान करने और ब्याज की राशि को बेहद कम करने के लिए प्रधानमंत्री मत्स्य सम्पदा योजना को शुरू किया गया है। इस योजना में किसान अधिकतम ₹300000 तक का ऋण उठा सकता है जो 7% से 9% के ब्याज पर मिल जाएगा। आम तौर पर इस लोन की राशि 11% से 12% तक की होती है मगर सरकार के द्वारा शुरू किए गए इस योजना में आपको कम ब्याज पर लोन मिलता है और आपको सीखने का भी अच्छा मौका मिलता है।

योजना का नाम प्रधानमंत्री मत्स्य सम्पदा योजना
किसने शुरू की केंद्र सरकार द्वारा
लाभार्थी किसान
वर्ष2023
आधिकारिक वेबसाइटhttps://pmmsy.dof.gov.in/

प्रधानमंत्री मत्स्य योजना से जुड़े तथ्य

अगर आप प्रधानमंत्री मत्स्य योजना के बारे में जानना चाहते है तो आपको कुछ आवश्यक तत्वों की जानकारी होनी चाहिए जिसे नीचे सूचीबद्ध किया गया है – 

  • प्रधानमंत्री मत्स्य योजना की मदद से आप लोन ले सकते है।
  • इस योजना में आप को अधिकतम ₹300000 तक का लोन दिया जाता है।
  • इस योजना में ₹100000 तक के लोन के लिए किसी भी प्रकार की गिरवी रखने की जरूरत नहीं है।   
  • इस योजना में मिलने वाले लोन 7% से 9% के सालाना ब्याज पर मिलते है।
  • इस लोन का लाभ लेने के लिए किसान को अपने मछली पालन वाले खेत की पूर्ण जानकारी देनी होगी।

मेरी फसल मेरा ब्यौरा योजना

पीएम कुसुम सोलर योजना

 प्रधानमंत्री मत्स्य सम्पदा योजना का उद्देश्य

सरकार देश भर के किसानों के लिए अलग-अलग प्रकार के योजना का संचालन करती है। वर्तमान समय में मत्स्य योजना को शुरू किया गया है इस वजह से आपको पता होना चाहिए कि इस योजना का मुख्य उद्देश्य क्या है –

  • मत्स्य योजना का उद्देश्य मछली पालन से जुड़े किसानों की आय को दुगनी करना है।
  • मछली पालन या जल खेती से जुड़े किसानों को पैसे की जरूरत पड़ती है और उनकी आर्थिक जरूरतों को पूरा करना इस योजना का उद्देश्य है।
  • इस योजना के जरिए सरकार किसानों को मछली पालन और इस तरह के जल खेती की जानकारी भी देती है। 
  • खेती के अलग-अलग तरीके और प्रकार बताकर किसान को सशक्त बनाना इस योजना का महत्वपूर्ण उद्देश्य है।

प्रधानमंत्री मत्स्य संपादक योजना का लाभ

अगर आप सरकार के द्वारा शुरू किए गए मत्स्य योजना के लिए आवेदन करना चाहते है तो आपको सरकार की तरफ से कौन सा लाभ मिलेगा उसे नीचे सूचीबद्ध किया है –

  • इस योजना के तहत किसान सरकार से ₹300000 तक का लोन ले सकता है।
  • इस योजना के तहत किसान को जल खेती और मछली पालन के तौर-तरीकों को सिखाया जाएगा।
  • इस योजना के तहत किसान अपनी खेती को दुगना कर सकता है और अपनी कमाई तेजी से बढ़ा सकता है।
  • इस योजना में किसान को ना केवल आर्थिक रूप से बल्कि शिक्षण रूप से भी सहायता दिया जाएगा।

प्रधानमंत्री मत्स्य योजना की पात्रता 

इस योजना के लिए कौन से किसान भाई आवेदन कर सकते हैं क्या जानना भी आवश्यक है इस वजह से योजना की पात्रताओं को नीचे सूचीबद्ध किया गया है –

  • मत्स्य योजना के लिए आवेदन करने वाले किसान का भारतीय नागरिक होना आवश्यक है।
  • इस योजना के लिए आवेदन करने वाले किसान की उम्र कम से कम 18 वर्ष होनी चाहिए।
  • इस योजना के लिए हर वह किसान आवेदन कर सकता है जो मछली पालन या जल खेती शुरू करना चाहता है।
  • अगर किसान का पिछला फसल खराब हो गया है और वह है इस बार मत्स्य या जल खेती की जानकारी सीख कर आगे काम करना चाहता है तो वह भी आवेदन कर सकता है। 

प्रधानमंत्री मत्स्य सम्पदा योजना के दस्तावेज

अगर आप प्रधानमंत्री मत्स्य योजना के लिए आवेदन करना चाहते है तो नीचे दिए गए आवश्यक दस्तावेजों को ध्यानपूर्वक पढ़ें – 

  • निवास प्रमाण पत्र 
  • मोबाइल नंबर
  • आधार कार्ड 
  • मछली पालन कार्ड
  • बैंक खाते का विवरण 
  • आवेदक का जाति प्रमाण पत्र

प्रधानमंत्री मत्स्य सम्पदा योजना के लिए आवेदन कैसे करें

अगर आप प्रधानमंत्री मत्स्य सम्पदा योजना के लिए आवेदन करना चाहते है तो आपको नीचे दिए गए निर्देशों का आदेश अनुसार पालन करना होगा जिसे नीचे सूचीबद्ध किया गया है –

Step 1 – इस योजना का लाभ उठाने के लिए किसान को सबसे पहले मत्स्य सम्पदा योजना के अधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।

Step 2 – वेबसाइट के होम पेज पर इस स्कीम का एक विकल्प देखने को मिलेगा जिस पर PMMSY के ऑप्शन पर क्लिक करना है।

Step 3 – इसके बाद एक नया पेज खुलेगा जहां Booklet of PM Matsya Sampda Yojana के विकल्प पर क्लिक करना है।

Step 4 – अब आपके समक्ष एक आवेदन फॉर्म खुलेगा जिसे दिए गए निर्देश अनुसार ध्यानपूर्वक भरकर जमा करना है।

आवेदन फॉर्म जमा करने के बाद आपके दिए गए मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी पर मैसेज भेज दिया जाएगा। जिसके बाद उस मैसेज में दिए गए निर्देश अनुसार आपको आगे कार्य करना है।

FAQ

प्रधानमंत्री मत्स्य सम्पदा योजना में कितने पैसे मिलते है?

प्रधानमंत्री मत्स्य सम्पदा योजना के लिए किसान ₹300000 तक के ऋण के लिए आवेदन कर सकता है।

मत्स्य सम्पदा योजना से लिए गए ऋण पर कितना ब्याज चुकाना होता है?

मत्स्य सम्पदा योजना के लिए जमीन और रकम के अनुसार 7% से 9% तक ब्याज चुकाना होता है।

प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना के लिए कैसे आवेदन करें?

प्रधानमंत्री मत्स्य सम्पदा योजना के लिए आप ऑनलाइन अधिकारिक वेबसाइट से आवेदन कर सकते है। आवेदन करने के बाद आपकी सभी जानकारी की पुष्टि की जाएगी और आपको मैसेज भेज दिया जाएगा।

Leave a Comment

error: Content is protected !!